Boarijor News: जबरा पहाड़िया उर्फ तिलका मांझी जयंती पर इंग्लिश मीडियम स्कूल में भव्य आयोजन, संथाली नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर


ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। महान स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी उर्फ जबरा पहाड़िया के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को तिलका मांझी इंग्लिश मीडियम स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजाभीठा ग्रामीण बैंक की शाखा प्रबंधक महोदया उपस्थित रहीं। झामुमो के क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा, झारखंड आंदोलनकारी जर्मन बास्की सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं राजाभीठा थाना की पुलिस टीम भी उपस्थित रही। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।


स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों द्वारा प्रस्तुत संथाली नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। वहीं हिंदी और अंग्रेजी भाषणों के माध्यम से विद्यार्थियों ने तिलका मांझी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही।


स्कूल संचालक विजय नाथ आकाश ने बताया कि तिलका मांझी के जन्मदिन पर हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार इसे और अधिक भव्य स्वरूप दिया गया। उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष रूपेश मालतो, सचिव मिथु मालतो एवं सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें