ग्राम समाचार, भागलपुर। बिड़ला ओपन माइंडस भागलपुर स्कूल में आयोजित एक यादगार विदाई समारोह में कक्षा 12वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई के लम्हें यादगार थे, क्योंकि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत समूह नृत्य, सुमधुर गीतों तथा मनोरंजक नाटक ने सभी का मनमोह लिया। कक्षा 12वीं के छात्रों ने जहाँ अपनी पुरानी यादों को साझा किया वहीं जुनियर बच्चों ने साथ बिताए पलों को शब्दों से रेखांकित कर अपने बीच रहे मधुर संबंधों को उघृत किया। मुख्य आकर्षण विविध श्रेणियों में पुरस्कार वितरण और मिस्टर/मिस फेयरवेल का चुनाव रहा। जिसमें छात्रों को उनके अनोखे गुणों के लिए सम्मानित किया गया। छात्रों ने शिक्षकों को उनके मार्गदर्शन' के लिए धन्यवाद दिया। 12वीं के बच्चे छोटे बच्चों का प्रेम और शिक्षकों का आशीर्वाद लेकर विदा हुए। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने अपने विदाई संदेश में छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी और उन्हें जीवन में उत्कृष्टता, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें