ग्राम समाचार, भागलपुर। बदलते मौसम के दौरान लोगों की परेशानी बढ़ने लगती है। विशेषकर उम्रदराज लोग के बीमार पड़ने लगते हैं। फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा लोग सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए योग बड़ा ही कारगर उपाय है। योग शिक्षिका रीतिका बताती हैं कि फरवरी का महीना बेहद खास होता है। यह महीना प्यार का महीना होता है। लेकिन कुछ चीजों के लिहाज से यह महीना खतरनाक साबित हो सकता है। इस महीने में सर्दी-जुकाम और खांसी का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि फरवरी के महीने से मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाता है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। फरवरी के महीने में ये समस्या बच्चों के साथ भी देखने को मिलती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बाम भस्त्रिका योगासन कर सकते हैं। इस योगासन को करने के लिए दाएं हाथ के अंगूठे से दाईं नासिका को बंद करके बायीं नासिका से तेज गति से सांस लें और छोड़ें। इस बात का ध्यान रखें कि सांस लेते समय पेट अंदर आना चाहिए और सांस छोड़ते समय पेट बाहर आना चाहिये।
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में गर्मी की शुरुआत होने वाली है। इस मौसम में शरीर को ठंडक और शांति देने वाले योगासन करने चाहिए। जैसे- शीतली और शीतकारी प्राणायाम, शवासन, चंद्र नमस्कार और पश्चिमोत्तानासन। ये अभ्यास शरीर के तापमान को नियंत्रित रखते हैं और पित्त को शांत करते हैं। सुबह जल्दी या शाम को जब तापमान कम हो, तब योगाभ्यास करना सबसे अच्छा होता है। गर्मी के लिए उपयुक्त योगासन और प्राणायाम। शीतली और शीतकारी प्राणायाम - ये सांस लेने के विशेष तरीके हैं जो तुरंत शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और गर्मी को शांत करते हैं। शवासन - यह मन को शांत करने और शरीर की गर्मी को कम करने के लिए सबसे अच्छा आरामदायक आसन है। चंद्र नमस्कार - सूर्य नमस्कार के विपरीत, यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ठंडक और संतुलन प्रदान करता है। मेरुदंडासन - यह रीढ़ को स्वस्थ रखते हुए शरीर को ठंडक पहुंचाता है। पश्चिमोत्तानासन - आगे झुकने वाले आसन शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं। उत्तानासन - यह मन को शांत करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी या शाम को ही योग करें। सूती और आरामदायक कपड़े पहनें। बहुत तेज या थका देने वाले योगासन कम करें या न करें। योग से पहले और बाद में पर्याप्त पानी या नींबू पानी पिएं। अपनी क्षमता के अनुसार ही अभ्यास करें। योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप गर्मी में भी खुद को ऊर्जावान और कूल रख सकते हैं।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें