Boarijor News: ललमटिया में अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, समिति का पुनर्गठन, रवि किशन कुमार फिर बने अध्यक्ष


ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर अंबेडकर विकास संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को ललमटिया आईटीआई मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ध्रुव कुमार ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। जयंती की तैयारियों की समीक्षा के दौरान समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें पूर्व अध्यक्ष रवि किशन कुमार को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए प्रीतम तिवारी, सचिव विकास कुमार महतो, उपसचिव अलादीन अंसारी और कोषाध्यक्ष के रूप में सूरज मढैया का चयन किया गया। समिति के संयोजक मुकर्रम अंसारी तथा संरक्षक अरुण कुमार शाह को बनाया गया है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अंबेडकर जयंती को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 14 अप्रैल के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में रवि शंकर महतो, शंकर मरांडी, मुस्तफा अंसारी, आलम अंसारी, डेनियल मुर्मू, सूरज मिर्धा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें