Rewari News :: हरियाणा राज्य परिवहन निगम रेवाड़ी डिपो की ओर से 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर आवश्यक बैठक बुलाई गई

रेवाड़ी बस स्टैण्ड पर हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ, रजि. नं. 1342 (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) की एक आपातकालीन मीटिंग बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य सचिव व डिपो प्रधान यशपाल यादव ने की तथा मंच का संचालन मुख्य सलाहकार अमित सिगड़ा ने किया।

बैठक में आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर भी समीक्षा की गई। यह हड़ताल कुछ केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत की गई है, जिसे बैठक में राजनीति से प्रेरित बताया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि यह हड़ताल कर्मचारी विरोधी एवं राष्ट्र-विरोधी है।

हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) के सभी पदाधिकारी व BMS में आस्था रखने वाला प्रत्येक कर्मचारी इस दिन हड़ताल से दूरी बनाएगा और परिवहन सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखेगा। आमजन को किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी ।

बैठक में हाल ही में सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम कानूनों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनका भारतीय मजदूर संघ द्वारा पूर्ण समर्थन किया गया। इसके साथ ही बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न डिपो स्तरीय व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई समस्याओं के तत्काल समाधान भी सुनिश्चित किए गए।

बैठक में कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर डिपो के सलाहकार कुलदीप खड़गवास, डिपो उप प्रधान जितेन्द्र पावटी व सुदेश शाहपुर, डिपो सचिव सतपाल डहिना, होशियार, प्रवीण, पवन आदि अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें