रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 17 से युवा प्रत्याशी दीपक सैनी ने अपनी दावेदारी ठोकी। वार्ड की जनता सीवर नाले नालियां जाम से परेशान। वार्ड में एक ही चेहरे को जिताने से अच्छा नए को मौका दें जनता।
रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 17 से निवर्तमान पार्षद सुचित्रा चांदना की टक्कर में एक युवा प्रत्याशी दीपक सैनी ने अपनी दावेदारी जताई है तथा अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। पार्षद प्रत्याशी दीपक सैनी ने अपने कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस वार्ड से लगातार एक ही महिला पार्षद तीस वर्षों से बनती आ रही है। छह बार लगातार पार्षद बने रहने के बावजूद भी वार्ड में सीवरेज प्रॉब्लम नाले नालियां जाम सहित अनेक समस्याएं व्याप्त हैं जिससे वार्ड की जनता को जूझना पड़ रहा है। दीपक सैनी ने कहा कि एक ही चेहरे को देखकर जनता ऊब चुकी है इस बार किसी नए चेहरे को राजनीति में आने का मौका मिलना चाहिए। दीपक सैनी ने कहा कि वह युवा और शिक्षित है जमीन से जुड़े रहने के कारण वार्ड की समस्याओं को भली भांति समझते हैं। दीपक सैनी ने कहा कि उनके वार्ड में मुक्तिवाडा, मियावाली पंचायत घर, तोपचीवाड़ा, खासापुरा आदि मोहल्ले कॉलोनी आते हैं जिसमें करीब साढ़े तीन से चार हजार मतदाता हैं। वार्ड नंबर 17 से निवासी एडवोकेट हरीश सैनी, कैलाश सैनी तथा सती कॉलोनी से तुषार सैनी आदि ने कहा कि दीपक सैनी पढ़ा लिखा युवा ईमानदार प्रत्याशी है जिसमें जनता की सेवा करने का जज्बा है अगर वार्ड की जनता ने इसे अपना आशीर्वाद दिया तो वार्ड की सूरत बदलने का काम करेगा।
वार्ड के निवासियों ने कहा कि वार्ड में सीवरेज सिस्टम नाले नालियां आदि जाम पड़े हैं साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं है जिस कारण लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इन समस्याओं को हल करने की बजाय पहले से सही सड़क को तोड़ने और बनाने के नाम पर सरकारी धन को खर्च किया जा रहा है। इसके अलावा फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन आदि समस्याओं से भी लोग परेशान हो रहे हैं। अगर वार्ड की जनता उन्हें जिताकर नगर परिषद में भेजा तो इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने वार्ड की जनता को होली एवं धुलंडी की शुभकामनाएं दी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें