Godda News: हनवारा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला के हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते शुक्रवार की देर रात्रि हनवारा-सुंदर चक मुख्य पथ पर खैरा टीकर स्थित अल हिरा पब्लिक स्कूल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आकर कुशमारा निवासी मोहम्मद बशीरुद्दीन के पुत्र मोहम्मद अनवारुल की मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अनवारुल अपने घर की ओर लौट रहा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे अनवारुल उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि संभवत: उसे ईंट ढोने वाली ट्रैक्टर ने धक्का मारा होगा। उसे पहले भी तेज रफ्तार से गाड़ी नहीं चलाने की चेतावनी भी दी गई थी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने लाश का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा। थाना प्रभारी ध्रुव कुमार का कहना था कि ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें