Bhagalpur News:भागलपुर ने मुंगेर को 4 विकेट से किया पराजित, बासुकीनाथ मिश्रा का तूफानी शतक


ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बीसीए मेन्स सीनियर वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड बुधवार को खेले गए लीग मुकाबले में भागलपुर मेंस सीनियर टीम ने मुंगेर मेंस सीनियर टीम को 4 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर भागलपुर मेंस सीनियर टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर मेंस सीनियर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। मुंगेर की ओर से प्रशांत कमल ने नाबाद 69 रन (68 गेंद, 8 चौके) की पारी खेली। अमित दुर्गेश ने 47 रन (3 चौके, 4 छक्के) का योगदान दिया, जबकि विशाल सत्येंद्र सिंह ने नाबाद 46 रन बनाए। आनंद प्रदीप कुमार (24) और अभिषेक लाल कुमार (23) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। टीम को 28 रन अतिरिक्त के रूप में प्राप्त हुए। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में कुमार गौरव राज एवं सूर्य राघु वंश ने 2-2 विकेट हासिल किए। भानु देवेंद्र कुमार, अंकुश जितेंद्र कुमार और सचिन दिलीप कुमार को 1-1 सफलता मिली। 285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 46.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भागलपुर की ओर से बसुकीनाथ युधिष्ठिर मिश्रा ने 140 गेंदों पर नाबाद 154 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत सुनिश्चित की। आर्यन सिंह ने 55 रन अन्य बल्लेबाजों ने भी आवश्यक सहयोग दिया और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। बासुकीनाथ मिश्रा के इस यादगार शतक और मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका में वेद प्रकाश एवं अमरिंदर पांडे रहे। स्कोरर के रूप में अंकित अमित राज एवं शिवम कुमार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। वहीं ऑब्ज़र्वर के रूप में एनसीए लेवल-2, बीसीसीआई के कोच संजय कुमार उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें