Rewari News :: रेवाड़ी शहर के गढ़ी बोलनी रोड शक्ति नगर स्थित शरवती कोचिंग कैंपस में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया

रेवाड़ी शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित शरवती कोचिंग कैंपस में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन। शिवरात्रि पर स्कॉलरशिप टेस्ट देने उमड़े विद्यार्थी। विद्यालय की ओर से मोटीवेशनल स्पीच दिया गया।



रेवाड़ी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शरवती कोचिंग कैंपस में रविवार को छात्रवृत्ति परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आये करीब पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कॉलरशिप टेस्ट के बाद केके सर ने बच्चों को प्रेरणादायक स्पीच दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कंपटीशन टेस्ट में बच्चों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि उन्हें अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल सके। वहीं संस्थान की ओर से स्कॉलरशिप के माध्यम से गरीब जरूरतमंद विद्यार्थियों को हुनर तलाशने तथा टेस्ट पास करने पर स्कॉलरशिप के साथ विशेष छूट प्रदान करने की घोषणा की गई।



संस्थान के निदेशक राजकुमार यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर कोचिंग विशेषज्ञ कृष्ण सर ने भी विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने का मंत्र बताया और निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।



संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह संस्थान वर्ष 2011 से कनीना में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। अब तक 750 से अधिक विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों जैसे नवोदय विद्यालय समिति , सैनिक स्कूल , स्पोर्ट्स स्कूल तथा मिलिट्री स्कूल आदि में हो चुका है।अब इस वर्ष संस्थान की एक और ब्रांच रेवाड़ी में भी शुरू हो चुकी है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी विद्यार्थियों को प्रसाद एवं रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए। परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम की सफलता में संस्था के सभी अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


वहीं शरबती पब्लिक कोचिंग स्कूल कनीना में स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के तीन हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय प्राचार्या सुनीता यादव ने बताया कि परीक्षार्थियों ने अपनी कक्षा के अनुसार परीक्षा दी। स्कॉलरशिप परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को रिफ्रेशमेंट दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के संचालक सुरेश यादव, व्यवस्थापक राजकुमार यादव व विद्यालय परिवार ने समस्त परीक्षार्थियों का परीक्षा के प्रति मार्गदर्शन किया।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें