Rewari News :: अजय पटौदा ने उद्यमिता विकास फाउंडेशन का भव्य उद्घाटन समारोह में शिरकत की, ग्रामीण विकास व महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

रेवाड़ी में उद्यमिता विकास फाउंडेशन के उद्घाटन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्री अजय पटौदा, चेयरमैन, दी रेवाड़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।


कार्यक्रम के दौरान दीपिका द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत “मन की वीणा से गुंजित ध्वनि, मंगलम स्वागतम” ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की। इसके पश्चात एनजीओ की अध्यक्ष श्रीमती मुकेश यादव द्वारा सभी अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं एनजीओ के निदेशक श्री रवि यादव द्वारा अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया गया। अपने संबोधन में एनजीओ की अध्यक्ष श्रीमती मुकेश यादव ने उद्यमिता विकास फाउंडेशन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, पेयजल एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में अभी व्यापक कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उद्यमिता विकास फाउंडेशन की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार, नाबार्ड एवं विभिन्न बैंकों द्वारा इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है तथा सहकारी बैंकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन एनजीओ की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह लगभग पांच वर्षों तक लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन में कार्य कर चुकी हैं, जिससे उन्हें सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने संस्था के अध्यक्ष श्री रतिराम जी का आभार व्यक्त किया।


मुख्य अतिथि अजय पटौदा ने एनजीओ की अध्यक्ष एवं निदेशक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उद्यमिता विकास फाउंडेशन ग्रामीण एवं सामाजिक विकास की दिशा में सराहनीय कार्य करेगा। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों से अपील की कि वे इस एनजीओ से अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आश्वस्त किया कि बैंक की ओर से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह एनजीओ न केवल रेवाड़ी बल्कि पूरे हरियाणा में अपनी कार्यकुशलता से पहचान बनाएगा। इस अवसर पर श्री केदार शर्मा एवं श्री जय राज जी ने भी शुभकामनाएं देते हुए एनजीओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित केवाईसी एवं सीकेवाईसी, म्यूल खातों के माध्यम से होने वाले संभावित फ्रॉड, साइबर फ्रॉड एवं उसकी रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में श्री भगत सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक, पीएनबी), श्री विक्रम सिंह (प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया), श्रीमती पूनम यादव (सहकारिता विभाग), श्री दीपक यादव, श्रीमती तूलिका यादव (प्रबंधक, आईडीबीआई बैंक), श्रीमती ज्योति (बिठवाना), श्री ख्याल सिंह (सेवानिवृत्त, एसबीआई बैंक सिक्योरिटी गार्ड) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।।इसके साथ ही ग्राम बुढ़ाना, डाल याकी, बिठवाना, करनावास, भाड़ावास, अहरोद, प्रहलादपुरा, रामसिंहपुरा, कालका, पाली, गोठड़ा रामगढ़, खोल, नांधा, सुलखा, माखरिया, टांकड़ी एवं धमलावास से बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वित्तीय सलाहकार, पंजाब नेशनल बैंक रेवाड़ी, राजेश कुमार द्वारा किया गया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें