Bhagalpur news:ख़ानकाह पीर दमड़िया शाह में इफ़्तार दावत का आयोजन


ग्राम समाचार, भागलपुर। शहर की प्रसिद्ध ख़ानकाह पीर दमड़िया शाह खलीफ़ाबाग भागलपुर में बुधवार की शाम रमज़ान मुबारक के दौरान सातवें रोज़े के अवसर पर एक गरिमामय इफ़्तार दावत का आयोजन किया गया। इस पवित्र कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने विशेष रूप से शिरकत की। इफ़्तार दावत में शहर के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक वर्गों से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। इस अवसर पर ख़ानकाह के सज्जादा नशीन मौलाना सैयद शाह फख़रे आलम हसन ने कहा कि रमज़ान मुबारक का पवित्र महीना अल्लाह की इबादत और साधना के साथ-साथ भाईचारे, सहानुभूति, समानता, त्याग और इंसानों को एक-दूसरे के करीब लाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने कहा कि विशेषकर इफ़्तार के समय जब हर समाज और हर वर्ग के लोग एक ही दरी पर बैठते हैं, तो वह असली हिंदुस्तान की खूबसूरत तस्वीर पेश करता है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने इफ़्तार के आयोजन के लिए ख़ानकाह पीर दमड़िया शाह और सज्जादानशीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रमज़ान बरकतों और रहमतों का महीना है। यह बड़ा दस्तरख़्वान और दिलों को जोड़ने का संदेश देता है, जहाँ हिंदू, मुस्लिम और सभी धर्मों के लोग खुले दिल से शामिल होकर एकता और भाईचारे का व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। कार्यक्रम का समापन दुआ के साथ हुआ। इस अवसर पर सैयद यहया हसन, डिप्टी मेयर डॉ. सलाहुद्दीन अहसन, नाथनगर राजद प्रत्याशी ज़ेड हसन, डॉ. फ़िज़ा अहमद, भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष शाह, अहमद बाशू, डॉ. गुलाम सरवर अशरफ़ी, डॉ. देव ज्योति मुखर्जी, शहाबुद्दीन वर्दी ख़ान, ज़िया उर रहमान, मुज़फ़्फ़र अहमद सहित बड़ी संख्या में अतिथि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें