Rewari News :: जैतपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, एकादशी एवं द्वादशी पर मुख्य मेले का आयोजन कल और परसों किया जाएगा :: मंदिर कमेटी

प्राचीन श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। फाल्गुन मेले के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से देर रात तक जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। मुख्य मेला कल आयोजित होगा, मंदिर मेला कमेटी ने इन दो दिनों में करीब पांच लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया है।


मेला व्यवस्थाओं को लेकर अध्यक्ष प्रधान ताराचंद यादव, श्री श्याम सेवा समिति जैतपुर धाम, स्वयं लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में समिति द्वारा दर्शन लाइन, पेयजल, चिकित्सा शिविर, साफ-सफाई, रोशनी एवं पार्किंग की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामवासी भी सेवा भावना से तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं।


मेले को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।  जिला पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची,मेला सह प्रभारी तहसीलदार अर्जुन लाल एवं थानाधिकारी किरण सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से भव्य रूप दिया गया है। भजन-कीर्तन, संकीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना से पूरा जैतपुर धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खाटू के बाद यह मेला श्याम भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।


मुख्य मेले के दिन जैतपुर धाम एक बार फिर ऐतिहासिक भीड़ और भक्ति की मिसाल पेश करेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें