Godda News: गोड्डा नगर पालिका चुनाव मतगणना को ले गोड्डा भागलपुर रूट 1 दिन के लिए डाइवर्ट



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- दिनांक 27.02.2026 को गोड्डा में हुए नगरपालिका चुनाव-2026 को मतगणना केन्द्र, मोतिया ओ०पी० अन्तर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रस्तावित है। मतगणना के दिन उक्त मुख्य मार्ग पर कार्यकर्ताओं, उम्मीदवारों एवं मतगणना कर्मियों की काफी भीड़ होने की संभावना है। उक्त दिन गोड्डा भागलपुर मुख्य मार्ग में यातायात व्यवस्था बाधित होने की प्रबल संभावना है और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग का पॉलिटेक्निक कॉलेज से पूर्व आई०टी०आई० के पास अडाणी मोड से बॉंये मुड़कर मोतिया ओ०पी० होते हुए ग्राम मोतिया से होकर डुमरिया मोड़ पर गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग में निकास द्वार की गई है साथ ही गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग का रूट डायवर्ट (मार्ग परिवर्तन) पॉलिटेक्निक कॉलेज से पूर्व आई०टी०आई० मोड़ के पास अडाणी मोड़ से बाँये मुड़कर मोतिया ओ०पी० होते हुए ग्राम मोतिया से होकर डुमरिया मोड पर गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग में निकास किया गया है। जिला प्रशासन का जिले वासियों से अनुरोध है कि दिनांक 27.02.2026 को गोड्डा- भागलपुर मुख्य मार्ग परिवर्तन का अनुपालन करें। ताकि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो।

 

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें