रेवाड़ी रेलवे पुलिस ने ट्रेन के शौचालय में मिली लाश की गुत्थी सुलझाई। युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। रेलवे पुलिस ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर ब्लाइंड मर्डर ट्रेस की जानकारी दी।
रेवाड़ी की रेलवे पुलिस ने तीस वर्षीय युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। रेलवे पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर के हत्यारों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। वीरवार को रेलवे थाना जीआरपी में प्रैस वार्ता कर जानकारी देते हुए जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि जीआरपी को गत 13 फ़रवरी की सुबह रेलवे स्टेशन मास्टर कार्यालय से सूचना मिली थी कि दिल्ली से चलकर रेवाड़ी पहुंची पैसेंजर ट्रेन संख्या 54413 के आने बाद दिल्ली जाने वाली 54414 सवारी गाड़ी के शौचालय में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पूछताछ में शिनाख्त नहीं हो पाई ना ही कोई पहचान बारे कागजात मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिलने पर जीआरपी एसआई सत्यपाल ने बीएनएस धारा 194 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद धारा 103 (1) के अनुसार हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मृतक के दाएं हाथ पर ॐ महाकाल त्रिशूल टैटू हाथ की पुस्त पर अंग्रेजी में KARAN ओर हिंदी में करन सुरमा से गुदा हुआ था बांए हाथ पर डमरू त्रिशूल स्टार दिल का निशान, काले बाल, हल्की दाढ़ी रखी हुई थी तथा शरीर पर लाल रंग की हुडी, जिस पर अंग्रेजी में मेसी लिखा है, जिसने पर्पल रंग की पैंट सफेद व काली टीशर्ट पहनी हुई थी। मृतक के शव की शिनाख्त ना होने 72 घंटे बाद जीआरपी अंतिम संस्कार करवा दिया था। एसएचओ जीआरपी ने बताया कि मृतक के हत्या के अंदेशों के बाद जीआरपी पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरियाणा नीतिका गहलोत के दिशा निर्देशन में कार्य करते हुए डीएसपी राजेश चेची ने एसआई कृष्ण कुमार, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र, अमित, अरविंद, पवन, नवीन व महिला ईएचसी मुकेश की टीम बनाई। जीआरपी टीम ने रेवाड़ी दिल्ली के स्टेशनों के बीच सीसीटीवी कैमरे की जांच में दिल्ली स्टेशन पर कुछ संदिग्ध मृतक नजर आए थे तथा मृतक के फिंगरप्रिंट के सीसीटीएन के माध्यम से गाजियाबाद के थाने में पूछताछ के बाद मृतक के घर पहुंचने पर संदिग्धों की वीडियो दिखाई तो करण के मर्डर की गुत्थी सुलझती चली गई। परिजनों ने बताया कि 12 फरवरी को करण अपने मोहल्ले के रंजीत के साथ गया था उसके बाद करण का कोई पता नहीं चला।
एसएचओ ने बताया कि करण ओर रंजीत की पुराने झगड़े को लेकर रंजिश थी। रंजीत करण को लेकर पुरानी दिल्ली स्टेशन आ गया जहां उन्होंने पहले शराब पी। रंजीत ने अपने अन्य दोस्तों को भी बुला लिया था। नशा होने पर रंजीत ने पत्थर से करण के सिर पर वार कर हत्या कर दी। जीआरपी ने करण की हत्या के आरोप ने उसके दोस्त रंजीत आदर्श नगर गाजियाबाद तथा विनोद निवासी गांव ग़िदोह कोशी कलां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में उनके अन्य दो साथी अभी फरार है। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें