Rewari News :: सर्व कर्मचारी संघ की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नेहरू पार्क से सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्नान पर 12 फरवरी 2026 को 1 दिवसीय हड़ताल का नोटिस सर्व कर्मचारी संघ और CITU के संयुक्त मंच के माध्यम से जिला प्रधान धनराज कि अध्यक्षता में माननीय मुख्य सचिव हरियाणा सरकार चंडीगढ़ एवं माननीय हरियाणा उच्च न्यायालय के दिनांक 23 दिसंबर 2025 एवं 31 दिसंबर 2025 के आदेशों को लागू करकर कच्चे ( अनियमित ) कर्मचारियों को स्थाई रोजगार देने के बारें।


माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार चंडीगढ़ को उपायुक्त महोदय के द्वारा ज्ञापन सौपा गया इससे पहले सभी विभागीय यूनियन के कर्मचारी नेहरु पार्क रेवाड़ी में एकत्रित होकर एक बड़ी सभा कि सभा का संचालन जिला सचिव सर्व कर्मचारी संघ रेवाड़ी सुमित्रा जी ने किया , 12 फरवरी 2026 कि हड़ताल का नोटिस मांग पत्र 16 मांगों का सौपा गया , कर्मचारियों को सम्बोंधित करते हुए अध्यक्ष महोदय ने बताया कि कच्चे कर्मचारी के द्वारा कोर्ट में 41 याचिकाएं डाली गई थी माननीय कोर्ट के द्वारा 23 दिसंबर 2025 और 31 / 2025 को कच्चे और अनियमित कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया गया और CPW 26643 ( 2025 व 31304 ) 2025 के द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का निर्णय जारी किया गया था लेकिन मौजूदा सरकार इसको लागू करने कि बजाय राजनीति करके कर्मचारियों का भविष्य अंधकार मय बनाना चहाती है और जो श्रम कानूनो में बदलाव कर चार लेबर कोड बिल पास किया जा रहा है उसे रद्द् कर कर्मचारी और मजदूरो को समान काम और समान वेतन देना चाहिए सरकार के द्वारा जो श्रम कानूनो में जो बदलाव किए गए है उसने कर्मचारी और मजदूर जमात कि कार्यशैली पर बुरा असर पड़ेगा और इस श्रम कानूनो के बदलाव से सिर्फ उद्योग पति और पूजीपंती लोग मजदूर और कर्मचारियों का हनन् करेगा। मंच का संचालन करते हुए सुमित्रा देवी ने कहा जैसे पहले इस प्रदेश कि हुकुमत ने वर्ष 1993, 1996, 2003 व 2011 कि नितियों के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए और इसके साथ साथ प्रदेश में लगे तमाम भिन्न पदो पर लगे कच्चे , पार्ट टाइम के जो कर्मचारी लगा रखे है और जिनकी सेवा 2025 तक 10 वर्ष कि हो चुकी है उन सभी कर्मचरियों को नियमित पक्का किया जाना चाहिए चाहे वो कर्मचारि 1993, 96, 2003, 2011 कि नितियों में न आते हो। 


सभा में कर्मचारियों को सम्बोंधित करते हुए श्री सुदाम पाल राज्य उप प्रधान AHPC वर्कर यूनियन, श्री संजय सैनी AHPC राज्य उप सचिव, श्री नवीन यादव AHPC जिला सचिव, श्री कृष्ण गंगाहेडी वन विभाग राज्य उप प्रधान, श्री RD Sharma रिटायर्ड कर्मचारि संघ जिला प्रधान, श्री रामकुंवार CITU जिला प्रधान, श्रीमती सुनीता देवी वन विभाग राज्य उप सचिव, श्री पवन यादव जिला प्रधान मैकेनिकल 41, श्री पुनम नगर पालिका राज्य सदस्य, श्री ईश्वर सिंह बोड़वाल नगर पालिका जिला प्रधान, श्री बीर सिंह रोडवेज डिपो प्रधान, श्री नरेश सिंचाई विभाग 619 जिला प्रधान, श्री राजकुमार ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रधान, श्री मोहन लाल प्रधान ब्लाक बावल , श्री कुलदिप यादव रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रधान आदी ने अपने बयान में कहा कि कर्मचारी कि संख्या में स्थाई तौर पर प्रदेश कि जनसंख्या के अनुसार भर्ती कि जानी चाहिए और सभी कर्मचारियों को 1/1/2006 से पुरानी पेंशन नीति में लाया जाए, वेतन आयोग 1/1/2026 से लागू किया जाना चाहिए और हरियाणा राज्य के कर्मचारियों के लिए अलग से वेतन आयोग का गठन होना चाहिए आज के दौर कि बढ़ती महंगाई के हिसाब से 5 रू मासिक अंतरिम राहत दि जाए सभी कर्मचारियों को 18 माह के करोना के समय का रोका हुआ डि ए भी दिया जाए प्रदेश में ले रहे पेंशन भोगियों को बढ़ती आयु के अनुरूप 5% कि वेतन वृद्धि भी कि जानी चाहिए, कैश लेश चिकित्सा सुविधा कर्मचारियों को सार्वजनिक स्वास्थ सेवा कि गुणवत्ता का विस्तार करते हुए आम लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा कि सुविधा कि जाए नोटिस डे में बिजली विभाग , सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ, बी एंड आर, रोडवेज, वन विभाग, चतुर्थ श्रेणी, वन विभाग मजदूर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, नगर पालिका कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ , CITU कर्मचारी, वन विभाग मजदूर संघ, DTH चौकीदार , आदी विभाग के कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें