Godda News: पराक्रम दिवस पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  नेताजी के 129 वें जयंती के अवसर पर स्थानीय नेताजी चौंक स्थित नेताजी स्मारक के समक्ष लोक मंच संस्था द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत जिला जज शिवपाल सिंह ने तथा संचालन जिला कला - संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने किया। कार्यक्रम के तहत आयोजित "नेताजी के सपने: कितने अपने" विषयक विचार गोष्ठी का विषय प्रवेश मंच सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी" ने किया। बतौर मुख्य वक्ता जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने कहा कि नेताजी का जीवन बिना या सीमित साधन - संसाधन के अपने लक्ष्य को हासिल करने का जीवट प्रयास एक न एक दिन सफलता अवश्य हासिल करती है का संदेश देता है। वे विलक्षण प्रतिभावान थे जिन्होंने अपने पहले प्रयास में ही आईसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की किंतु देश को स्वाधीनता दिलाने के लिए नौकरी का परित्याग कर दिया।

अन्य वक्ताओं में सभाध्यक्ष श्री सिंह के अलावा जहां अभय पलिवार, जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चन्द्र झा, राष्ट्रीय विभूति मंच सचिव राजेश झा, अधिवक्ता दिनेश यादव, नूतन तिवारी, सच्चिदानंद साह, डॉ. बंशीधर मिश्रा, समीर दुबे एवं कवि ओम प्रकाश मंडल ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला वहीं ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा संगीत शिक्षक मनीष सिंह के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर विमल नंदिनी ठाकुर, डॉ. नूतन झा, अनिल कुमार झा, राजनंदिनी झा, अधिवक्ता रतन कुमार दत्ता, संजीव कुमार झा, बिनोद कुमार मंडल, गोलोक बिहारी झा, निश्छल कुमार, मृत्युंजय झा, नकुल झा, शैलेंद्र कुमार झा, डॉ. कृष्ण मोहन मिश्रा, प्रदीप कुमार झा, अंबोद कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार झा, मालिक झा, वार्ड पार्षद गुणानंद झा, अमित पाठक, अमरेंद्र सिंह, अनंत कुमार झा, अचल मोहन ठाकुर, मनीष झा, नवल किशोर मेहता, सुमन झा "कारू", मुरलीधर झा "मिट्ठू", आकाश कुमार, सुभाष चंद्र दास, समीर कुमार शर्मा उर्फ भोला उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें