Rewari News :: कोसली में रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने आम जन सेवा संगठन के सहयोग से गांव छव्वा कोसली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रोटरी क्लब की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने बताया कि यह इस साल क्लब का 10वां रक्तदान शिविर था और अब तक 1500 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है। 


आम जन सेवा संगठन के चेयरमैन सुखबीर चाववा ने कहा कि यह रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के साथ दूसरा रक्तदान शिविर था और यह सहयोग भविष्य में भी जारी रहेगा। शिविर का उद्घाटन गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने किया, जिनका स्वागत आम जन सेवा संगठन की कोऑर्डिनेटर डॉ. निधि ने किया। 


रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह था और जोगिंदर मेमोरियल ब्लड बैंक ने इस शिविर में अपनी सेवाएं दीं। रोटरी क्लब के सचिव अनुकूल शर्मा ने कहा कि रक्तदान रोटरी क्लब का मुख्य क्षेत्र है और क्लब इस साल 2000 यूनिट रक्त का लक्ष्य हासिल करेगा। रक्तदान शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रजत वर्मा ने इस शिविर के सभी दाताओं को धन्यवाद दिया। इस शिविर में डॉ. नवीन अदलखा सहित क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें