Rewari News :: अमित स्वामी ने बॉडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस को स्कूलों की वरिष्ठ कक्षाओं में शामिल करने की मांग की

एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक तथा यंग मैन्स एसोसिएशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांढविया को पत्र लिख कर बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस को स्कूलों की वरिष्ठ कक्षाओं (10वीं से 12वीं तक) शामिल करने की मांग करते हुए पत्र लिखा है। 


पत्र में अमित स्वामी ने कहा कि बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस सभी खेलों का आधार है और इन्हें स्कूलों की वरिष्ठ कक्षाओं में शामिल करने की नितान्त आवश्यकता है ताकि विद्यार्थी सुगठित शरीर का निर्माण कर सकें व स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इन खेलों में अपनी प्रतिभा सिद्ध कर सकें। इन खेलों को स्कूलों की वरिष्ठ कक्षाओं में शामिल करने से विद्यार्थी नियमित व्यायाम के साथ-साथ उचित खान-पान भी अपनी जीवनशैली में शामिल कर सकेंगे और इससे विद्यार्थियों की ऐसी मजबूत पौध तैयार होगी जो आने वाले समय में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस में राष्ट्र के लिए पदक जीत कर राष्ट्र का नाम रोशन कर सकेंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें