मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस पर आज शहर भक्ति और उत्साह के रंगों में सराबोर नजर आया। इस विशेष दिन को आध्यात्मिक और सेवा भाव से मनाने के उद्देश्य से शहर के प्रतिष्ठित बीएमजी एलिगेंट सिटी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रातः एक भव्य 'रुद्राभिषेक' और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा की देखरेख में आयोजित इस अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मंदिर का प्रांगण ॐ नमो शिवाय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। जिला अध्यक्ष वंदना पोपली की अगुवाई मे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उनके यशस्वी नेतृत्व के की प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वंदना पोपली व विधायक़ लक्ष्मण यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। पोपली ने कहा कि नायब सैनी एक ऐसे जननायक हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी सादगी और कार्यकुशलता से हरियाणा के हर वर्ग के दिल में जगह बनाई है। उनका जीवन 'सेवा, संगठन और समर्पण' का एक जीवंत उदाहरण है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की मुख्यमंत्री नायब सैनी को और अधिक शक्ति और ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें। मुख्यमंत्री का विजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, और हम सब उनके सिपाही बनकर इस संकल्प को पूरा करेंगे।
इस अवसर पर सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार के अलावा भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सचिव दिनेश यादव, मंडल प्रभारी वीरेंद्र छीलर, मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, नगर परिषद पूर्व वाईस चेयरमैन श्यामसुंदर चुघ, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सुरेन्द्र वशिष्ट, मुकेश सैनी, ओमप्रकाश चौहान, कुलदीप यादव, सीडब्लूसी मेंबर नीतू चौधरी, पूर्व पार्षद बलजीत यादव, रमेश भलिया, भूपेंद्र गुप्ता, रमेश मोरवाल, विनय जेलदार, युवा कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ यादव, कार्यकारिणी सदस्य नेहा शर्मा, अमृत कला टिकनिया, अजय कांटीवाल, जोगिंदर यादव, अजय रंगा, एडवोकेट गुरदयाल, एकभारत श्रेष्ठ भारत के जिला सह संयोजक ऐडवोकेट मुकेश रँगा, कष्ट निवारण समिति सदस्य सतीश बत्रा, मंडल महामंत्री बावल निहाल चोकन, प्रदेश कार्यकारी सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा कुमारी गीता, मनीष टीकानीया, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी तिवारी, संजय बड़गुर्जर, शील जैन, नरेंद्र धामलाका आदि भाजपा पदाधिकारी, पार्षद के अलावा विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें