ग्राम समाचार, भागलपुर। बिड़ला ओपन माइंड्स स्कूल भागलपुर स्कूल में फैंसी फेयर उड़ान 7.0 का संस्करण शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। फैंसी फेयर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी दुनिया से अलग, व्यवहारिक और सामाजिक दुनिया में जीने का हुनर देना है। इसके तहत बच्चों में छिपी भी प्रतिभा को वह आकाश देना है, जहां रचनात्मक कार्य, कुशलता, व्यवहारिकता तथा समय प्रबंधन की क्षमता का उड़ान भर सके और कार्य की एकरूपता की निरंतर से जीवन में आए तनाव से निजात पाकर पुनः शिक्षा की मुख्य धारा नई ऊर्जा के साथ जुड़ सके। विषय प्रदर्शनी के साथ-साथ जहां आयोजन में लजीज व्यंजनों में चाऊमीन, टिक्की चार्ट, पास्ता, पाव-भाजी, मोमोज, गुपचुप, पॉपकॉर्न, कॉफी, बर्गर, आइसक्रीम, चाइनीज पकोड़ा के स्टॉल सजे थे।
वहीं खेल एवं मनोरंजन से संबंधित मिकी माउस, जेल ब्रेक, बैट स्कोर, रोल द डाइस, क्रिकेट स्टंप, पिरामिड ब्रेक, स्पिनिंग द व्हील एवं लकी ड्रा के साथ-साथ आर्केस्ट्रा का भी कार्यक्रम उपलब्ध था। जिसका बच्चों और अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया। आगंतुकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और आयोजन की व्यवस्था को सराहा भी। स्टॉलों को कलात्मक ढंग से विद्यालय के छात्र पंचायत के निर्देशन में सजाया गया था। जिसे देख सभी दंग थे। साथ-ही-साथ फैंसी-फेयर कार्यक्रम की सफलता को देख विद्यालय के निदेशक राजीव रंजन एवं प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा अपने जीवन में हासिल प्रतिभाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरणा दी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें