Bhagalpur news:बापू को दी गई श्रद्धांजलि


ग्राम समाचार, जगदीशपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में महात्म गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को विद्यालय परिवार द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। कस्तूरबा विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर बापू के भजन का गान किया गया। वहीं मध्य विद्यालय जगदीशपुर मे विशेष चेतन सत्र में आर्दश वाक्य हे राम की आकृति निर्माण कर प्रार्थना किया गया।

प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि बापू हमारे लिए एक विचार हैं। भले ही वे शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं है, उनकी आत्मा हमारे दिलों में सदा गूंजती रहती है। हम सदा उनके मूल मंत्र सत्य और अहिंसा को आत्मसात कर आगे बढ़ते है और बढ़ते रहेंगे। इस कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, शाहिना खातून, फूल कुमारी, पुष्पलता कुमारी, वीवी नाहिदा, भारती कुमारी, शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, कर्मी राजकिशोर, वृंदा, रिंकू, सुशीला, खुशबू, मीना, यशोदा, सुलोचना सहित सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित हुए।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें