Bhagalpur News:समारोह पूर्वक मनाया गया सांसद निशिकांत दुबे का जन्मदिन
ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के मोदीनगर मिर्ज़ानहाट स्थित एक निजी धर्मशाला में बुधवार को अंग प्रदेश के गौरव सांसद गोड्डा लोकसभा निशिकांत दुबे के 58वें जन्म उत्सव पर एक समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस की उपस्थिति में अत्यंत उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अंग क्षेत्र भागलपुर के नागरिकों द्वारा कहा गया है सांसद डॉ दुबे के अंग प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्र हित में निरंतर सक्रिय रहकर संसदीय गरिमा और विकास परख राजनीति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। वक्ताओं ने यह उल्लेख किया कि सांसद के नेतृत्व में गोड्डा के साथ-साथ अंग क्षेत्र भागलपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, रेल सहित कई जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अति उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उनका स्पष्ट निर्भीक एवं तथ्य परख पक्ष संसद से लेकर जन सरोकारों तक हमेशा प्रभावित रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता एवं समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि अंग प्रदेश के विकास एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी माहिती भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता मंतोष कापरी और भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल द्वारा केक काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर के विधायक रोहित पांडे, नाथनगर के विधायक मिथुन कुमार के साथ-साथ भाजपा नेता विजय शाह, विपिन शर्मा, प्रदीप कुमार, उमा भूषण, विनोद सिन्हा, प्रदीप जैन, सुधीर भगत, नवीन कुमार चिंटू, पार्षद नगर निगम संजय सिन्हा, पंकज गुप्ता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेश प्रसाद मिश्रा, समाजसेवी अमृत बैठाला, पदम जैन, कमल जायसवाल, कन्हैया लाल, सबौर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद दीपशिखानंद परिणा, भाजपा नेत्री लीना सिन्हा, रूबी दास, माला सिंह, कल्याणी गुप्ता, रीता गुप्ता के अलावा सैकड़ो प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर विधायक रोहित पांडे ने कहा कि निशिकांत दुबे अंग पुत्र के नाते सांसद रहते हम लोगों को मार्गदर्शन देंगे एवं विकास में अपनी माहिती भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम संयोजक मंतोष कापरी ने कहा कि हम ऐसे सांसद जो कि सर्वश्रेष्ठ अवार्ड सांसद रत्न से सम्मानित हैं और विकास पुरुष कहलाते हैं। उनका जन्मदिन मनाकर अपने आप में गौरव महसूस कर रहे हैं। उनका काम बोलता भी है और दिखता भी है। बाबा नगरी से लेकर गंगा तट तक इन्होंने जो विकास कार्य किया वह अंग क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। जन्मदिन के अवसर पर हम उन्हें हृदय की गहराई से धन्यवाद देते हुए कहना चाहूंगा ऐसे विरले सांसद हर क्षेत्र में हों और यह वर्ष सांसद निशिकांत जी के लिए आनंदमय, सुखमय एवं झारखंड के साथ-साथ अंग भागलपुर का भी विकासात्मक हो। इसके पूर्व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के विमान क्रैश में आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें