Rewari News :: रेवाड़ी में सनातन धर्म के प्रचार–प्रसार के लिए धर्म सभा का गठन ब्रह्मगढ़ में पंडित दिलीप शास्त्री को श्रीनिवास शास्त्री ने अध्यक्ष नियुक्त किया

रेवाड़ी में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं सुरक्षा के लिए ब्रह्मगढ़ में सनातन धर्म सभा का गठन। पंडित श्रीनिवास शर्मा ने पंडित दिलीप शास्त्री को सनातन धर्म सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया।


रेवाड़ी के विद्धत समाज में सभी कर्मकाण्डी पंडितो–पुजारियों एवं सभी सनातन धर्मावलम्बी सनातन संतानों के लिए रेवाड़ी शहर और रेवाड़ी जिले में सनातन धर्म के प्रचार–प्रसार एवं सुरक्षा के लिए एक सनातन धर्मसभा का गठन किया गया है। रेवाड़ी के ब्रह्मगढ़ में पंडित श्रीनिवास शर्मा शास्त्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक हालातों को देखते हुए समय समय पर सनातन धर्म पर अनेक संकट आते रहते हैं। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने रक्षा करने और आवाज उठाने के लिए सनातन धर्म सभा का गठन किया गया है जिसमें सभी ब्राह्मण और संगठनों से विचार विमर्श कर पंडित दिलीप शास्त्री धर्माचार्य को सभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि दिलीप शास्त्री अपने विवेक से नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे और सनातन के प्रचार प्रसार और सुरक्षा व किसी भी प्रकार के संकट के खिलाफ आवाज उठाएंगे। सनातन धर्म सभा की नवनियुक्त अध्यक्ष पंडित दिलीप शास्त्री ने बताया कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उनका वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन कर उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और सुरक्षा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। इसके अलावा भारतीय संस्कृति या सनातन धर्म गाय, ब्राह्मण आदि पर जब भी कोई संकट आएगा उससे निपटने के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। हिंदुओं पर अत्याचार या व्यभिचार के खिलाफ जहां भी आवश्यकता होगी सरकार और प्रशासन के संज्ञान में लाने के लिए प्रदर्शन करने और भूख हड़ताल करने से पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा कि तन मन धन से सनातन धर्म की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।



पंडित श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि रेवाड़ी में 1 अगस्त 1969 से लेकर 24 दिसम्बर 2025 तक निरंतर सनातन धर्म-संस्कृति और संस्कृत भाषा के उत्थान में अध्तन्य सक्रीय रहा हूँ। मैंने 30-32 वर्षो तक निरंतर भगवद भक्ति आश्रम में श्रावणी के दिन तालाब में हेमाद्रि संकल्प सुयेपिस्थान: ऋषिपूजन ऋषिवंश वेदपाठ एवं यज्ञोपवित धारण करवाया है इसमें श्री दिलीप शास्त्री मेरे साथ रहे है। वहा रेवाड़ी के दिग्गज ब्राह्मणों प. हरि आज़ाद बसेसर वासुदेव वाले ब्रह्मगढ़-रेवाड़ी में भगवान् परशुराम जयंती पर भगवान् परशुराम सहस्त्रनाम बोल कर यज्ञ का वर्षो तक मैं आचार्य और दिलीप शास्त्री ब्रह्मा रहे है। ब्रह्मगढ़ में भगवान् परशुराम मंदिर की नींव रखवाने और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में भी दिलीप शास्त्री मेरे साथ थे। उन्होंने कहा कि मैं अखिल भारतीय संस्कृत परिषद में हरियाणा प्रदेश का महामंत्री रहा हूँ। रेवाड़ी में 1972 में मैंने प्रदेश और राष्ट्रीयस्तर का सफल संस्कृत सम्मलेन करवाया इन कारणों से रेवाड़ी बाहर भी वीर सावरकर विचार मंच का संस्थापक होने के नाते ब्राह्मण समाज ने प्रतिष्ठा दी है, आज भी मैं अभी सनातनी पंडितो से आयु में बड़ा हूँ। मुझे स्वयंसिद्ध अधिकार प्राप्त है इसलिए मैं अपने अधिकारों का सदुपयोग करते हुए जिला रेवाड़ी सनातन धर्मसभा का गठन करके दिलीप शास्त्री को अध्यक्ष पद पर नियुक्त करता हूँ। उन्होंने बताया कि सनातन धर्मसभा के कभी चुनाव नहीं होंगे। 5 वर्ष या 10 वर्ष तक एक ही अध्यक्ष रहेगा। अध्यक्ष जी को कार्यकारिणी में छोटे बड़े परिवर्तन करने का अधिकार होगा। यदि लोभ-लालच-भय या अहंकार के कारण कोई अध्यक्ष सनातन धर्म के विपरीत कोई कार्य करेगा तो सभा की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से उन्हें हटा कर दुसरे विद्वान पक्के धर्मज्ञ ब्राह्मण को अध्यक्ष बना सकते है- बाहर से आये ब्राह्मण अध्यक्ष नहीं बनेंगे। इस मौके पर अनेक विद्वान एवं ब्राह्मण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें