Godda News: श्रेष्ठ पहलवानों एवं प्रशिक्षकों को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  इस वर्ष अपने श्रेष्ठ एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन से जिला का मान बढ़ाने वाले गोड्डा जिला के चार पहलवानों एवं अपनी प्रतिभा के बदौलत झारखंड स्टेट रेसलिंग टीम में शामिल गोड्डा के दो प्रशिक्षकों को जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय द्वारा उपायुक्त अंजली यादव के हाथों मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में ट्रैकशूट एवं शूज प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया की पुरस्कृत होने वाले पहलवानों में जहां पियूष कुमार साह एवं लक्ष्मण बेसरा को अंडर 23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप तथा जीत सिंह एवं स्नेहशील गुप्ता को अंडर 19 एसजीएफआई रेसलिंग चैंपियनशिप में झारखंड प्रतिनिधित्व के लिए पुरस्कृत किया गया वहीं अंडर 23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में बतौर प्रशिक्षक शामिल राहुल कुमार तथा जूनियर एवं सीनियर दोनों नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में बतौर प्रशिक्षक झारखंड टीम में शामिल राष्ट्रीय पदकवीर पहलवान रौशन कुमार साह शामिल हैं। श्री झा ने बताया कि जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के इस उत्साहवर्धक कदम से पहलवानों एवं जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच प्रसन्नता, उत्साह एवं गर्व का माहौल है। इसके लिए जिला कुश्ती संघ ने उपायुक्त एवं डीएसओ डॉ. प्राण महतो के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें