हरियाणा में नगर निकाय चुनाव की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई लेकिन चुनाव में उतरने वाले संभावित प्रत्याशियों ने अपनी अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है जिसको लेकर एक दूसरे को समर्थन देने जैसी अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 (नई वार्डबंदी के अनुसार) से भावी प्रत्याशी युवा समाजसेवी प्रथम अग्रवाल काकू ने वार्ड नंबर 15 से अपनी प्रबल दावेदारी पेश करते हुए चुनाव लड़ने की ताल ठोक दी है।
पूर्व में वार्ड नंबर 14 तथा नई वार्ड बंदी से वार्ड नं 15 से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे उम्मीदवार प्रथम अग्रवाल ने विरोधियों द्वारा अपने प्रति किए जा रहे दुष्प्रचार का खंडन करते हुए कहा है, "मैं वार्ड नंबर 15 से भावी प्रत्याशी प्रथम अग्रवाल जनता जनार्दन को सूचित करना चाहता हूं कि हमें कुछ खबरों के माध्यम से पता चला है कि आगामी चुनावो में हमने किसी व्यक्ति विशेष को समर्थन कर दिया है ओर हम चुनाव नहीं लड़ रहे जो केवल विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही एक अफवाह है। इस पर कोई ध्यान ना दे। हम आगामी चुनावो के लिए पूरी तरह से तैयार है और मजबूती से चुनाव लड़ेगे ओर आप सभी के आशीर्वाद से विजयी होंगे। आप सभी अपना समर्थन बनाए रखे और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें।"
आपको बता दे कि रेवाड़ी नगर परिषद का कार्यकाल जनवरी 2026 में पूरा होने वाला है चुनाव को लेकर वार्डबंदी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में नव वर्ष की शुभकामनाओं के बैनर पोस्टर भी लगाने शुरू कर दिए हैं।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें