Rewari News :: महावर सभा रेवाड़ी की वार्षिक आम सभा महावार पैलेस में सफलतापूर्वक संपन्न हुई

रेवाड़ी में महावर सभा की वार्षिक आम सभा (एजीएम) कल महावर पैलेस में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य एवं सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की। सभा में सर्वप्रथम संस्था के सचिव सीए सुबोध गुप्ता ने दिनांक 20 दिसंबर तक की आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए संस्था की आर्थिक स्थिति से सदस्यों को अवगत कराया।


इसके उपरांत संस्था के प्रधान एडवोकेट राजीव गुप्ता ने समाज की भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिवस प्रत्येक माह सामूहिक रूप से महावर पैलेस में मनाया जाएगा। सभा में समाज के उत्थान एवं विकास हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई, जिनमें महिलाओं के लिए कोचिंग क्लासेस, बच्चों के लिए काउंसलिंग क्लासेस, युवाओं के लिए करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कैंप तथा समाज के सर्वांगीण विकास से संबंधित अन्य सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम शामिल हैं। 


कार्यक्रम के दौरान मार्केटिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन नियुक्त होने पर नवल किशोर गुप्ता एवं कमेटी के सदस्य नियुक्त होने पर विष्णु गुप्ता को सम्मानित किया गया। सभा के अंत में प्रधान महोदय एवं उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया तथा समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें