रेवाड़ी के महाराणा प्रताप चौक सर्किल पर अभिराज सांस्कृतिक संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण मुहिम के दौरान अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनके सौंदर्य करण के साथ-साथ पेड़ पौधों में पानी दिया गया।
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने कहा कि संस्था के सदस्यों ने सुबह महाराणा प्रताप चौक सर्किल के सौंदर्यकरण को ध्यान में रखते हुए पेड़- पौधों का रखरखाव व उनमें पानी दिया। इसमें अनेक संस्थाओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संस्था के निर्देशक अभिषेक सैनी ने बताया कि इससे पहले भी संस्था द्वारा सफाई अभियान व पौधा रोपण कार्यक्रम किया जा चुका है। इस प्रकार के मुहिम ऐतिहासिक धरोहर के सौंदर्य करण और पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। इस अवसर पर ईश्वरी प्रसाद, शालू सैनी, मनोज जाटू, नितेश बंसल, भरत कुमार, प्रिया, दिव्या, निशा, खुशी आदि मौजूद रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें