रेन बसेरा रेवाड़ी में सभी व्यवस्था दुरुस्त की गई है नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा प्रतिदिन दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो दिन और रात में ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ईओ सुशील भुक्कल ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों पर बनाए गए सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाई गई है ताकि किसी भी यात्री को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने बताया कि रैन बसेरों में सोने की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, लाइट💡और इन्वर्टर की व्यवस्था भी प्रदान की गई है। कोई भी यात्री अपने पहचान 🆔 के साथ किसी भी समय दिन या रात के समय ठहराव कर सकते हैं। खाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाती है।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व सावर्जनिक स्थानों पर सम्पर्क नंबर उपलब्ध करवाये गए हैं ।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें