Rewari News :: सरकारी-प्राइवेट कार्यालयों में 'सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल' व्यवस्था प्रभावी ढंग से तुरंत लागू करने की उठी जोरदार मांग


रेवाड़ी में जनहित में चलाए जा रहे 'मेगा मिशन- 26 जनसंपर्क अभियान' के तहत स्थानीय दिल्ली रोड़ स्थित घीसा की ढाणी में आयोजित डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान एवं बैठक में वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों ने सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के लोक कल्याणकारी ज्वलंत मुद्दों का जोरदार समर्थन किया । लोगों ने सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के लगातार बिगड़ते सामाजिक हालातों को लेकर सरकार से जनहित में तत्काल विचार करने की जोरदार मांग बुलंद की।

       


     

बैठक में कालोनीवासी वरिष्ठ नागरिक धर्मवीर सिंह, बीके राम सिंह व महेश यादव 'राजा' ने सभी आगंतुकों, वरिष्ठ नागरिकों व लोक सेवा मंच पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल आदि ने वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों का कुशलक्षेम पूछा और उनके वर्तमान सामाजिक हालातों को जाना ।

        अनेक वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों ने कहा कि कोरोना काल से पूर्व ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्री टिकटों के मूल्यों में जो रियायती व्यवस्था सहज उपलब्ध थी, उसकी निरंतरता में सभी प्रकार की ट्रेनों समेत सरकारी- निजी बसों व हवाई यात्रा किरायों में वरिष्ठ नागरिकों को 70 फीसदी रियायत प्रदान किए जाने की सुलभ व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जानी चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच एवं उनके हर प्रकार के आवश्यक इलाज के सम्पूर्ण फ्री चिकित्सा खर्चो की गारंटी भी 'सामाजिक सुरक्षा योजना' के तहत सरकार को स्वयं लेनी चाहिए ।

           इस अवसर पर प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि जापान को विकसित राष्ट्र बनाने और दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था कायम करने में उसके वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों का विशेष योगदान है । हमारा देश भारत भी अपने वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों के मार्गदर्शन में युवाओं की कड़ी मेहनत से जल्द विकसित राष्ट्र बन सकता है । उन्होंने कहा कि राष्ट्र, समाज एवं परिवारों की समग्र उन्नति के लिए वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की देखरेख और सम्मान करना सभी नागरिकों और जन कल्याणकारी राज्यों की सरकारों का पहला कर्त्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी व निजी कार्यालयों में 'सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल' व्यवस्था प्रभावी ढंग से तुरंत लागू किए जाने की जरूरत है जिससे कार्यवश वहां आने वाले सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के न्यायसंगत कार्य सम्मानजनक ढंग से प्राथमिकतापूर्वक तुरंत किए जाने सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने सरकार से जनहित में प्रदेशभर के वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों को इमरजेंसी में नि: शुल्क देखभाल व चिकित्सा सेवाओं के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन सेवा, सीनियर सिटीजन डेडीकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर्स एवं फ्री ओल्ड एज होम्स, ट्रेनों-बसों व हवाई यात्रा किरायों में 70 फ़ीसदी की रियायत, संपूर्ण फ्री मेडिकल सुरक्षा व्यवस्थाएं भी लागू करके तुरंत राहत पहुंचाने का पुरजोर अनुरोध किया ।

  


उन्होंने वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की सभी ज्वलंत मांगों के समर्थन में चलाए जा रहे जोरदार हस्ताक्षर अभियान के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी को ज्ञापन भिजवाने की बात कही । सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में किये जा रहे ऐसे जनहितकारी प्रयासों का जोरदार समर्थन करते हुए उपस्थित वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गोंं ने मंच के जनसम्पर्क अभियान की शानदार सफलता का आशीर्वाद भी दिया और सरकार से अपनी सभी मांगों पर तत्काल विचार करने का आग्रह किया । बैठक में सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों सहित लोक सेवा मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार, राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ नागरिक दया राम, सेवानिवृत्त अधिकारी नंदलाल यादव, प्रदीप कुमार, पर्यावरण संरक्षक अनिल आर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश यादव एडवोकेट आदि सहित अन्य अनेक लोग भी उपस्थित थे। नगर पार्षद लोकेश यादव ने जनसंपर्क अभियान का समर्थन करते हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें