हरियाणा पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने अपने कार्यालय में जन समस्याएं सुनते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी शासन देना है, ताकि आम नागरिक को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल सके। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में हरियाणा प्रदेश प्रथम है।
डॉ. सतीश खोला ने कहा कि वर्तमान सरकार की योजनाएं शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। सरकार ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) जैसी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है, जिससे फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगी है और वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी व्यक्ति को अपने हक के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर डॉ. खोला ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर नकेल कसी जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी, ताकि शासन-प्रशासन में जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।
कार्यालय में आयोजित इस जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों नागरिकों का आगमन हुआ। लोगों ने बिजली, पानी, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाओं, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य जनकल्याणकारी मुद्दों से संबंधित समस्याएं रखीं। डॉ. सतीश खोला ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे उपस्थित नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया।डॉ. खोला ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी या शिकायत के लिए बिना संकोच प्रशासन से संपर्क करें। सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आमजन के हित में कार्य कर रहे हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें