हांसी को हरियाणा का 23वाँ जिला बनाने पर महाराणा प्रताप जयंती समिति ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को बधाई दी। समिति के अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने मुख्यमंत्री को प्रेषित अपने बधाई संदेश में हांसी के प्रशासनिक व मिलिट्री सामरिक महत्व की याद दिलाते हुए बताया कि प्रतापी हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने 12वीं सदी में हांसी को उत्तरी फ्रंटियर क्षेत्र का मजबूत प्रशासनिक व आर्मी बेस बनाकर यहां असिगढ़ फोर्ट की स्थापना की थी।
हांसी को नया जिला बनाकर हरियाणा सरकार ने 12वीं सदी के इतिहास को पुन जागृत किया है, इसके लिए समिति आपको बधाई देती है। असिगढ़ फोर्ट को एक सुंदर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर इसके इतिहास को संरक्षित करने का भी पत्र में समिति ने पुरजोर आग्रह किया है ।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें