Godda News: यूथ फेस्टिवल का आयोजन 19 दिसंबर को



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिला पर्यटन, कला - संस्कृति , खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय रांची से प्राप्त निदेश के आलोक में जिला खेल कार्यालय गोड्डा द्वारा 15 से 29 आयु वर्ग के युवक एवं युवतियों के लिए जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार 19 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय में किया जा रहा है। उक्त महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित जिला खेल पदाधिकारी डॉक्टर प्राण महतो के कार्यालय में एक बैठक हुई। जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिला कला - संस्कृति संयोजक सुरजीत झा, गोड्डा कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. बासुकीनाथ झा, पथरगामा कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. निरंजन कुमार, महिला कॉलेज से प्रो. अरविंद कुमार यादव, तिलका मांझी कृषि कॉलेज से डॉ. अभिजीत सत्पथी एवं इंजीनियर प्रो. कुणाल प्रसाद, माई भारत से मो. आफताब आलम, कला - शिल्प की निदेशिका वैष्णवी तिवारी, भारतीय संगीत संघ के निदेशक अमरेंद्र सिंह बिट्टू, डॉल्फिन डांस एकेडमी के निदेशक शशि आनंद, पी एंड डी डांस एकेडमी के निदेशक प्रेमचंद महतो एवं डी डांस एकेडमी के सह निदेशक आकाश सोनी शामिल हुए। महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसओ डॉ. महतो ने बताया की इसके तहत कुल पांच विधाओं में स्पर्धाओं आयोजन प्रस्तावित है जिनमें समूह लोक गायन एवं समूह लोक नृत्य के अलावा ऑन स्पॉट कविता लेखन, "इमर्जेंसी पीरियड एंड वॉयलेशन ऑफ कांस्टीट्यूशन इन इंडिया" तथा "सेफगार्डिंग डेमोक्रेसी एंड डेमोक्रेटिक वैल्यूज" विषयक भाषण एवं "नशा मुक्त युवा" अथवा "यूथ फॉर हेल्दी लाइफ स्टाइल" विषयक चित्रकला को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि समूह गायन एवं नृत्य की प्रतियोगिता लाइव इंस्ट्रूमेंट प्ले के साथ होगी। किसी भी प्रकार का रिकॉर्डेड म्यूजिक मान्य नहीं है। इसके लिए प्रतिभागियों की न्यूनतम संख्या 6 जबकि अधिकतम 10 निर्धारित है। इसके अलावा वादक के रूप में तीन अतिरिक्त सहयोगी जिनकी उम्र 18 से 40 के बीच हो, की अनुमति प्रदेय है। डॉ. महतो ने बताया की प्रतिभागिता के लिए कोई शुल्क नहीं है परंतु "माई भारत" नामक पोर्टल पर 18 दिसंबर संध्या 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। महोत्सव में प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अथवा दल को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा जबकि प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी व समूह को 23 दिसंबर को दुमका में प्रस्तावित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर भी मिलेगा। आगे प्रमंडल स्तर पर प्रथम रहे प्रतिभागी 26 दिसंबर को रांची में प्रस्तावित महोत्सव में अपने प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे जहा उनके लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन के पश्चात राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में भी भागीदारी का सुनहरा अवसर मिल सकेगा।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें