Godda News: मालदीव में हुए विश्व कप कैरम में भारत ने 14 पदक के साथ अपना दबदबा कायम रखा



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- मालदीव के माले में आयोजित "7 वीं कैरम विश्व कप 2025" में भारत के खिलाडिय़ों ने पुनः अपना परचम लहराया है।  उक्त आशय की जानकारी देते हुए कैरम के इंटरनेशनल अंपायर सुरजीत झा ने बताया कि सारे इवेंट के स्वर्ण पदक भारत के खिलाड़ियों ने जीत कर एक बार फिर अनोखा इतिहास लिख दिया। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने आगे बताया कि भारतीय टीम की सफलता का श्रेय उनकी जुनून और कड़ी मेहनत को जाता हैं। भारतीय कैरम टीम की इस बेहतरीन उपलब्धि पर स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ झारखंड की अध्यक्षा डॉ. प्रभा रानी प्रसाद, महासचिव मुकुल कुमार झा, रांची जिला सचिव अशोक डे, गढ़वा जिला सचिव कमलेश सिन्हा,

दुमका जिला सचिव चंदन झा, नेशनल अंपायर कुमार अजय एवं मनीष कुमार सिंह, देवघर जिला सचिव अरविंद, जामताड़ा जिला कैरम संघ संस्थापक दीपक कुमार दुबे व सचिव सूरज पासवान आदि ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय कैरम टीम को बधाई दी है। श्री झा ने बताया की 17 देशों से कुल 60 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस तरह फिर से  भारतीय कैरम टीम ने अंतरराष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता में सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने 7 इवेंट्स में कुल 14 मेडल जीते, जिनमें 7 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय कैरम खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पूरे भारत में जश्न का माहौल हैं और कैरम प्रेमी बहुत ही खुश हैं। खिलाड़ियों का अलग-अलग जगहों पर फूलों की माला और बैंड - बाजे के साथ स्वागत किया जा रहा हैं।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें