ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा आबकारी विभाग की टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पथरगामा थाना क्षेत्र के चिलकारा गांव के एक मैदान के पास एक बोलेरो में लदा हुआ तथा महागामा थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास सुमो में लदा हुए भारी मात्रा में अवैध नकली अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। आबकारी विभाग से मिली सूचना के अनुसार मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पथरगामा थाना क्षेत्र के बोहा और चिलकारा से चौपहिया वाहन में लोड कर बिहार में नव वर्ष का जश्न मनाने वालों के लिए स्थानीय स्तर पर बनाया गया अवैध नकली अंग्रेजी शराब को महागामा के नया नगर के रास्ते बिहार में खपाने की तैयारी की जा रही है।
छापामारी के दौरान एक बोलेरो जिसमें अवैध अंग्रेजी नकली शराब लदा हुआ था को पकड़ा गया जिसमें दो शराब माफिया बैठे हुए थे से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम के द्वारा पीछा कर महादेव स्थान के पास अवैध नकली अंग्रेजी शराब लदे हुए सुमो को जप्त कर लिया गया। सुमो पर भी दो शराब माफिया बैठे हुए थे को गिरफ्तार कर लिया गया। जप्त अवैध नकली अंग्रेजी शराब पर रॉयल स्टैग और ब्लेंडर प्राइड का लेवल चिपका हुआ था। छापामारी के दौरान एक मैदान से बोर में बंद अवैध नकली अंग्रेजी शराब भी जप्त किया गया। कुल मिलाकर लगभग 800 लीटर अवैध नकली अंग्रेजी शराब जप्त की गई है। छापामारी दल का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक निलेश कुमार सिन्हा कर रहे थे। अवैध नकली अंग्रेजी शराब के साथ एक बोलेरो और एक सूमो सहित बिहार के पिरपैंती निवासी 4 शराब तस्कर क्रमशः पप्पू यादव बृजेश यादव विक्की यादव और रोमी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें