Jamtara News : एसबीआई फाउंडेशन व संवाद द्वारा किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम, प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित -

फतेहपुर के पाड़ा वृंदावनी में उत्कृष्ट कार्य करने पर किसान दिवस पर सम्मानित करते

ग्राम समाचार, फतेहपुर(जामताड़ा) फतेहपुर प्रखंड के बनूडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम सेवा केंद्र पड़ाबृंदाबनी में मंगलवार को एसबीआई फाउंडेशन के क्रियान्वयन सहयोगी संस्था संवाद की ओर से किसान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मुखिया सीमा बास्की ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बेहतर खेती कर क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत करने वाले किसानों को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों में निर्मल हांसदा, सिवाधन मारांडी, बाबूराम पावरिया, सुभाष टुडू, लिखिराम टुडू, सुकन बास्की, कालिशोर मारांडी, राजेश पुरिया, समसुंदर हांसदा, सुनीता बेसरा, उलाम बेसरा, शिवरानी मारांडीह, शोवापति बेसरा, जयदेव शोरान, जास्कल हांसदा, शिवशंकर हांसदा, मोनाज टुडू, मोनशाराम हेंब्रम, हापना हांसदा, मिरोदिह हेंब्रम, लखिन्द्रा मारांडी एवं ओनिल राय शामिल रहे। साथ ही मांझी परगना की ओर से सेवधन सोरेन एवं सुप्रेन टुडू की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैविक खेती से लागत कम होती है और यह पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है। किसानों को गोबर एवं घरेलू संसाधनों से जैविक खाद तैयार करने की विधि भी समझाई गई। जानकारी दी गई कि पिछले वित्तीय वर्ष में एसबीआई फाउंडेशन की ओर से ग्राम सक्षम परियोजना के तहत बनूडीह एवं आसनबेड़िया पंचायत के गांवों में 22 तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया, जिससे किसान गेहूं, आलू, सरसों, प्याज व सब्जियों की खेती कर रहे हैं। मछली व बत्तख पालन से भी किसानों की आय बढ़ी है। साथ ही कम आय वाले किसानों को बीज सहयोग प्रदान किया गया। मौके पर मुखिया सीमा बास्की, बिलासिनी हांसदा, संतोष टुडू, इमरान, अफ़ज़ल, मिनिला, प्रियंका, सीमा, राखी, सुशीला, सुमित्रा, स्वयंसेवी समूह की महिलाएं, स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें