Rewari News :: सर्वजातीय सामूहिक विवाह की तैयारीयां शुरू हुई, 28 दिसंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण, 14 जनवरी मकर संक्रांति पर होगा आयोजन

 

रेवाड़ी में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर 36 बिरादरी के लिए आयोजित होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह को संपन्न कराने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। समिति की ओर बैठकों का दौर चल रहा है जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। विवाह के लिए किसी समुदाय के वर-वधु 28 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।

श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी रंगकर्मी गोपाल शर्मा ने बताया कि चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल गंडाला वाले के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यभार तय किए गये हैं। ट्रस्ट की ओर से मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026 को सामूहिक विवाह का यह 23वां आयोजन हो रहा है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभी तक विवाह के लिए 23 पंजीकरण हो चुके हैं। जिन परिवारों ने अपने बेटे या बेटी का रिश्ता पक्का कर लिया है उन्हें 28 दिसंबर तक पंजीकरण कराने की सलाह दी जाती है।

गौरतलब है कि ट्रस्ट इससे पूर्व 503 जोडों का विवाह संपन्न करा चुका है। विवाह के लिए इच्छुक योग्य लड़के और लड़कियाँ गोकल गेट चौकी के सामने स्थित आर बी स्टील से फार्म लेकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत जोडों के फार्म जमा होने के बाद ट्रस्ट की ओर से इनका सत्यापन किया जाएगा। सभी योग्यताओं को पूर्ण करने वाले जोडों का विवाह श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से कराया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें