हरियाणा के नारनौल शहर के सौंदर्यकरण हेतु यूनिवर्स के देवता भगवान विश्वकर्मा, 1857 की स्वतंत्रता क्रांति के महान योद्धा राव तुलाराम और नारनौल के संस्थापक महाराजा नूनकरण के नाम पर द्वारा बनाने हेतु महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा के यशस्वी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह को आवास पर अंग वस्त्र,गीता ग्रंथ और पौधा भेंट कर लोकसभा में पारित सभी अधिनियमों के लिए आभार व्यक्त क़र मांग पत्र प्रतिनिधिमंडल के साथ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा,सहसंयोजक,स्वच्छता प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर डॉ.आर.के.जांगड़ा विश्वकर्मा ने सांसद महोदय को बताया कि ऐतिहासिक शहर नारनौल के सौंदर्यकरण हेतु शहर के चारों तरफ द्वार बनाने,यातायात को सुचारू रखनें हेतु रेड लाइट लगाने और आजादी के आंदोलन के बलिदानींयों के स्मारक बनाने से नारनौल का सौंदर्यकरण होगा और विदेशी टूरिस्टों को जल महल,राय बाल मुकुंद दास का छत्ता,चोर गुमद और आयुर्वेदिक इम्यूनिटी के जनक महर्षि चव्यन की नगरी ढोसी और महान योद्धा राव तुलाराम का नसीबपुर वार मेमोरियल के साथ-साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस का म्यूजियम नेताजी पार्क नारनौल में युवा पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश देने हेतु एवं टूरिस्टों को आकर्षित करने और शहर का इतिहास जानने का सुअवसर अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर महेंद्रगढ़ -भिवानी की जनता के विकास कों समर्पित लोकप्रिय सांसद चौधरी धर्मवीर ने 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास' के संदेश के साथ नारनौल का प्राथमिकता के आधार पर विकास केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से होगा। हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृत 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा राव तुलाराम और अनाम पांच हजार बलिदानों का बलिदान युवाओं को राष्ट्रवाद का संदेश देने हेतु वॉर मेमोरियल ऐतिहासिक नसीबपुर नारनौल के मैदान पर जल्द बनवाने में सहयोग का आश्वासन दिया।सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और हरियाणा राज्य में सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास के नयें आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश चौथी महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर अरुण कुमार,प्रोफेसर विजेंदर विश्वकर्मा, एडवोकेट अनिल जांगड़ा, महावीर जांगड़ा,सागर शर्मा,मोहित स्वामी एडवोकेट, कैलाश शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें