Godda News: वीरांगना फूलो झानो के नाम पर महिला फुटबॉल, लेकिन मेला बना अवैध जुआ-शराब का अड्डा


ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट गोड्डा। झारखंड प्रदेश संथाल परगना के महान वीरांगना फूलो झानो के नाम पर महिलाओं के लिए विराट फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज ललमटिया लोहांडिया में किया गया है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 29 और 30 दिसंबर को आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। लेकिन इस सराहनीय पहल के समानांतर मेला परिसर में खुलेआम अवैध जुआ और शराब का कारोबार चलना चिंता का विषय बन गया है।


फुटबॉल प्रतियोगिता के अध्यक्ष अरुण कुमार हेंब्रम ने बताया कि प्रतियोगिता स्थल के आसपास किसी भी प्रकार का अवैध जुआ या शराब का अड्डा नहीं लगना चाहिए था। इसके बावजूद ठीक बगल में जुए और शराब का महाअड्डा संचालित हो रहा है। विस्थापित विकास क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार हेंब्रम ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को पहले ही सूचना दी गई थी, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


उन्होंने बताया कि विस्थापित लोहाडिया में वीरांगना फूलो झानो की प्रतिमा का नवनिर्माण भी किया गया है और उसी स्थल पर महिलाओं के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। क्लब की ओर से स्पष्ट निर्देश था कि मेला परिसर में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद जुआ और शराब का मेला लग जाना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।


इस महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में दूर-दराज से महिला टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पहुंचने की संभावना है। एक ओर जहां महिलाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर महान वीरांगना के नाम पर आयोजित इस पावन कार्यक्रम की आड़ में अवैध गतिविधियों का फलना-फूलना दुर्भाग्यपूर्ण है।

गौरतलब है कि राज्य में अवैध जुआ और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद इस तरह की गतिविधियों का खुलेआम संचालन प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन मेला की आड़ में चल रहे इन अवैध अड्डों पर सख्त कार्रवाई कर पाता है या जुआ–शराब माफियाओं का मनोबल यूं ही बढ़ता रहेगा।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें