Godda News: युवा महोत्सव में गोड्डा को मिला दो पुरस्कार




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  राज्य पर्यटन, कला - संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा रांची में आयोजित राज्य युवा महोत्सव में दुमका प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोड्डा के दो प्रतिभाओं ने पुरस्कार प्राप्त कर अपने प्रमंडल एवं जिला को गौरवान्वित किया है।

उक्त आशय कि जानकारी देते हुए जिला कला - संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में जहां रश्मि भारती ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया वहीं चित्रांकन में रोशनी साहा ने तीसरे स्थान पर रहे। इनकी इस उपलब्धि पर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं जिला खेलकूद, कला - संस्कृति एवं पर्यटन (नोडल) पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें