ग्राम समाचार, बोआरीजोर। क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए बोआरीजोर प्रखंड प्रमुख जसिन्ता हेब्रम ने बाबुपुर पंचायत के आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर डुमरकोल में डुमरिया, डुमरकोल, भेरेण्डा और पहाड़पुर गांवों में लगभग 40 गरीब, वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलकती दिखी।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख जसिन्ता हेब्रम ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद ठिठुरने को मजबूर न हो, इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में आगे भी कंबल वितरण का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
कंबल वितरण कार्यक्रम से गरीब और असहाय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में यह मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें