रेवाड़ी से काली माता मंदिर संत फकीर धाम समिति ने नगर परिषद वार्ड नंबर 15 से प्रबुद्ध युवा समाजसेवी प्रथम अग्रवाल के नेतृत्व में रोहतक में अस्थल बोहर मठ पहुंचकर राजस्थान के तिजारा से विधायक ओर पूर्व सांसद महंत बाबा बालकनाथ योगी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
प्रथम अग्रवाल ने कहा कि बाबा बालकनाथ योगी सनातन धर्म के मजबूत संवाहक है ओर आध्यात्मिक प्रगति के लिए सदा सक्रिय रहते है।
उनकी अगुवाई में बड़े बड़े शिक्षण संस्थान चल रहे है जिनमें हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्रहित के लिए भी कार्य कर रहे है। इस अवसर पर काली माता मंदिर संत फकीर धाम सराय बलभद्र के महंत बाबा अभय सिंह महाराज तथा रवींद्र आशावादी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर कमेटी की ओर से बाबा बालकनाथ से मुलाकात कर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें