Godda News: सांसद कप हॉकी प्रतियोगिता में बाबू वेदानंद सिंह अखाड़ा देवघर एवं सीएमएस‌ओइ गोड्डा बने विजेता



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  सांसद खेल महोत्सव के तहत सोमवार को सीएमएसओइ गोड्डा के मैदान पर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। पुरुष वर्ग में बाबू वेदानंद सिंह अखाड़ा विजेता जबकि बेथेल मिशन स्कूल गोड्डा उपविजेता रहे। महिला वर्ग में एसओई गोड्डा विजेता जबकि बाबू वेदानंद सिंह अखाड़ा देवघर उपविजेता रही। दोनो वर्गों में एसओई गोड्डा तीसरे स्थान पर रहे। इसके पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात हॉकी बॉल को हिट कर किया।

इस अवसर पर बतौर पर्यवेक्षक हॉकी देवघर के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन एवं सचिव संजीव कुमार झा के सहित हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, वरीय उपाध्यक्ष सह डॉन बोस्को स्कूल के निदेशक अमित राय, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, समाज सेविका पूनम रंजन, विद्यालय के एसओई मैनेजर आदित्य कुमार झा, साकेत सिंह एवं शिक्षिका कृष्णा कोयरी उपस्थित थे।

मंच का संचालन हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने किया। अपने संबोधन में एसडीएम श्री उरांव ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ने प्रतिभाओं को पंख प्रदान करने का काम किया है। हॉकी जो कुछ वर्षो पूर्व तक राज्य के चार जिला में ही प्रमुखता से खेली जाती थी आज गोड्डा में भी लोकप्रियता के शिखर की ओर अग्रसर है। प्रतियोगिता में आठ टीम का शामिल होना ही इस बात का द्योतक है। डीएसओ डॉ. महतो ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं की खोज और उन प्रतिभाओं को निखारने का एक बढ़िया अवसर है। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका राहुल कुमार ने निभाई जबकि टेक्निकल टीम में शक्ति कुमार देव रतन कुमार, अजय राय, स्नेहिल कुमार, रौशन यादव, दशरथ महतो, विद्या देवी एवं निधि सिंह शामिल थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें