रेवाड़ी हाफ मैराथन का सातवाँ संस्करण आज जीएलएच पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का टाइटल स्पॉन्सर ग्रैंड विटारा डिन्को नेक्सा था, जबकि पावर बाय स्पॉन्सर होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाड़ी एवं नीमराना ने सहयोग दिया। आयोजन में कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों ने भी भागीदारी निभाई, जिनमें टर्न टैप ट्रैवल (टी-शर्ट स्पॉन्सर), GLH पब्लिक स्कूल (वेन्यू पार्टनर), एवरेस्ट स्क्वायर (बैग स्पॉन्सर), अप्सरा (रिफ्रेशमेंट पार्टनर), अंबिका बाथ एंड स्टाइल (बॉटल स्पॉन्सर), डॉ. सुरेंद्र यादव (तौलिया स्पॉन्सर), वेदांता हॉस्पिटल (मेडिकल पार्टनर), द फ़ोटोवाला प्रोडक्शन (फोटोग्राफी पार्टनर), आओ जी कैटरर (चाय स्पॉन्सर) और अपनी टेली (हाइड्रेशन पार्टनर) शामिल रहे।
मैराथन का आयोजन माइल्स टू एजुकेट सोसाइटी एवं टीम R4 द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य रेवाड़ी के वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए धन एकत्रित करना है। इस वर्ष कुल 2800 धावकों ने तीन श्रेणियों – 5 किमी, 10.5 किमी और 21.1 किमी में भाग लिया। प्रतिभागियों को संस्था की ओर से फ़िनिशर मेडल, अंबिका बाथ एंड स्टाइल द्वारा वाटर बोतल और डॉ. सुरेंद्र यादव द्वारा तौलिया प्रदान किया गया। जीनियस क्लब के ज़ुम्बा डांस ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
सोसाइटी के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि माइल्स टू एजुकेट हर वर्ष यह मैराथन आयोजित करती है और वर्तमान में लगभग 450 छात्र इस पहल के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संस्था के सचिव डॉ. अरुण गुप्ता ने कहा कि इसके अलावा 60 से अधिक बच्चे रेवाड़ी के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में पढ़ रहे हैं, जिनका पूरा खर्च संस्था उठाती है।
इस अवसर पर टाइटल स्पॉन्सर श्री दिव्यांशु गोयल एवं पावर बाय स्पॉन्सर डॉ. अनिरुद्ध सचदेवा ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेवाड़ी पुलिस एवं प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। 21.1 किमी श्रेणी में प्रथम स्थान पर रामकेश एवं कविता को ₹31,000, द्वितीय स्थान पर शाहरुख खान एवं हिमांशु सरोवा को ₹21,000 तथा तृतीय स्थान पर विवेक एवं सरिता को ₹11,000 का पुरस्कार मिला। 10.5 किमी श्रेणी में प्रथम स्थान पर रोहित एवं मोनिका को ₹21,000, द्वितीय स्थान पर हेमंत एवं अंकिता को ₹11,000 तथा तृतीय स्थान पर मोहन एवं पल्लवी को ₹5,100 का पुरस्कार दिया गया।
लकी ड्रॉ में भी प्रतिभागियों को कई आकर्षक उपहार मिले, जिनमें कृतिका सेल्स द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर, विकी इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा एलईडी टीवी, ए.एस. ट्रेडिंग कंपनी द्वारा मोबाइल फोन, बिल्लू डिपार्टमेंटल स्टोर द्वारा 5 डिनर सेट, ज्योति मोबाइल द्वारा 10 हेडफोन और एप्पल कॉर्नर रेवाड़ी द्वारा 11 स्मार्ट वॉच शामिल थे।
पुरस्कार वितरण का कार्य संस्था के कोषाध्यक्ष श्री परम प्रीत ने किया और सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान की।
स्टेज प्रबंधन का कार्य एंटरटेनमेंट पार्टनर PNP इवेंट्स ने संभाला, सुरक्षा व्यवस्था टेराफोर्स सिक्योरिटीज ने की, जबकि साउंड सिस्टम सेहगल साउंड द्वारा उपलब्ध कराया गया। मीडिया एवं मार्केटिंग पार्टनर के रूप में मॉकवेल ने सहयोग दिया।
माइल्स टू एजुकेट सोसाइटी के संस्थापक श्री आशीष सचदेवा ने सभी धावकों एवं रेवाड़ीवासियों का इस नेक कार्य में विश्वास और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें