गोड्डा:नयानगर दिनांक 19 दिसंबर 2025 को PM SHRI उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नयानगर के प्रांगण में त्रिमासिक विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक फिरदौस अंजुम ने की। इस अवसर पर सहायक शिक्षक शेखर कुमार, खुर्शीद आलम, सुनील कुमार, मदन कुमार तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वसीम अकरम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अभिभावकों को छात्रों के रेल परीक्षा (Rail Exam) के परिणामों से अवगत कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ा और अभिभावकों में प्रसन्नता देखी गई।
साथ ही कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आगामी मॉडल परीक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से नियमित उपस्थिति व अध्ययन में सहयोग का आह्वान किया।
खेल गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार खेल शिक्षक शेखर कुमार द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सहभागिता की अपील की।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें