Godda News: नेशनल ग्रीको रोमन रेसलिंग चैंपियनशिप टीम के प्रशिक्षक बने रौशन


                       जिला सचिव के साथ रोशन 

ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  गुजरात के अहमदाबाद में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल ग्रीको रोमन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड की तेरह सदस्यीय टीम बुधवार को रांची से गंतव्य के लिए ट्रेन से रवाना हुई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि टीम में बतौर प्रशिक्षक गोड्डा के राष्ट्रीय पदकवीर पहलवान रौशन कुमार साह भी शामिल हैं। रौशन की इस उपलब्धि को गोड्डा की बड़ी उपलब्धि बताते हुए जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं वरीय व साथी पहलवानों ने रौशन को बधाई दी है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें