असम के गुवाहाटी स्थित इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 6 एवं 7 दिसंबर को आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी लीग (ईस्ट ज़ोन) प्रतियोगिता में गोड्डा ज़िले की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ज़िले का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में गोड्डा से चयनित खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। राज लक्ष्मी (अंडर–15) चाहत कुमारी (अंडर–18 एस. नैन्सी टुडू (अंडर–18) तथा सुनैना मुर्मू (सीनियर वर्ग) ने अपने दमदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
अंडर–15 टीम ने मेज़बान असम को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर–18 टीम फाइनल मुकाबले में बिहार से पराजित होकर दूसरे स्थान पर रही।
सीनियर टीम को असम से हार का सामना करना पड़ा, फिर भी खिलाड़ियों के संघर्षपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की गई।
प्रतियोगिता से वापसी पर खिलाड़ियों का गोड्डा जिला रग्बी फुटबॉल संघ द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर झा, जिला सचिव करन कुमार कश्यप,शारीरिक शिक्षा शिक्षक ,गौरव कुमार तथा खिलाड़ियों के परिवारजन मुकेश कुमार सिंह,अमृता तानु ,अमित कुमार टुडू और अजय कुमार उपस्थित रहे।
सभी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें