Bhagalpur News:डॉ रेखा झा का विदाई सह सम्मान समारोह
ग्राम समाचार, भागलपुर। मायागंज अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के ऊपर ब्लड बैंक में ब्लड बैंक की पूर्व इंचार्ज एवं तत्कालीन उपाध्यक्ष जिनका प्रमोशन हेल्थ निदेशक प्रमुख बिहार स्वास्थ्य विभाग में हुआ है, उनको फेयरवेल दिया गया। फेयरवेल की अध्यक्षता कॉलेज के प्रचार डॉक्टर अभिलेश कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न शिक्षकों ने डॉक्टर रेखा द्वारा किए हुए अपने कार्यों को उल्लेख किया। उल्लेखनीय है कि डॉ अभिलेश कुमार डॉ रेखा झा के एमबीबीएस के दिनों के क्लासमेट भी रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने अतीत की बातों को याद करते हुए कहा कि डॉक्टर रेखा अपने स्टूडेंट लाइफ से ही अपने कार्य के प्रति समर्पण समय प्रतिबद्धता और हार्ड लेबर यह उनकी शुरू से ही पहचान थी। किसी कारणवश या कुंसयोग बस एम डी नहीं कर पाईं, लेकिन यह टॉप फाइव स्टूडेंट में अपने क्लास में हमेशा आती थी। उन्होंने उन्हें हार्ड लेडी भी कहा कि शक्ति के सामने झुकना नहीं और झूठ के सामने रुकना नहीं। यह अपने कार्यों के बदौलत आगे बढ़ती चली गई और जे एल एन एम सी एच के ब्लड बैंक को बिहार में ब्लड बैंक में अग्रणी बना दिया। बिहार में अभी भागलपुर का जो मायागंज का जो ब्लड बैंक है वह बिहार के अग्रणी ब्लड बैंक में आता है। सन 2004 से दो अनवरत सेवा देते हुए इस मुकाम पर इस ब्लड बैंक को लाई है। इनकी डिसिप्लिन लाइफ एवं डेडीकेशन के वजह से आज ब्लड बैंक इस मुकाम पर है। जब भी कोई एनसीईआरटी टीम या सेंट्रल की आती थी तो कोई भी अधीक्षक पहले बोलते थे कि चलो ब्लड बैंक से इनको घुमा दो। उसके बाद ही कहीं दूसरे जगह ले जाएंगे। क्योंकि एक बार ब्लड बैंक हो जाता है कि कितना अच्छा डेकोरेटेड है तो उनके दिमाग में पॉजिटिव बातें आ जाती है। कोरोना काल में बिहार में पहली दफा इन्होंने प्लाज्मा फेरेसिस का कार्य शुरू करवाया जो कि अभी बिहार में अभी भी पटना एम्स के अलावा भागलपुर में अकेला है। इनके अलावा कई डॉक्टर्स ने उनके करनिष्ठा के बारे में बताया और कहा कि हमारे बीच के एक साथी बिहार के सर्वोच्च पद को सुशोभित करेंगे हमारे लिए गर्व की बात है। अपनी बात रखने वालों में पूर्व अधीक्षक डॉ अशोक भगत, प्राचार्य एच पी दुबे डॉ कुमार गौरव एवं सहायक निदेशक के रूप में प्रोन्नत हुए डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ रोमा यादव अनीता कुमारी डॉ मणिभूषण डॉ महेश कुमार इत्यादि ने इनके उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा की। वहीं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ रेखा झा डीएमसीएच में हमारी शिक्षिका थी तब से लगातार इनसे कुछ ना कुछ पा रहा हूं। आज भी इनसे कुछ पाने की इच्छा रखते हुए एक पूर्ण रूप से कैंसर का अस्पताल का आधारशिला रखने की मांग अंग क्षेत्र की जनता के लिए कर रहा हूं। मंच संचालन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने किया और व्यवस्थापक की भूमिका पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सतेंद्र ने निभाई।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें