गोड्डा :झारोटेफ गोड्डा इकाई द्वारा जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव सुभाष चंद्र ने की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य एजेंडा सदस्यता अभियान रहा, जिस पर सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान को तेज करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही जनवरी माह में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की एक शारीरिक (प्रत्यक्ष) बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया, ताकि आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जा सके।
बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार, जिला संयुक्त सचिव आशुतोष पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद, मुरारी प्रसाद शर्मा, रितेश रंजन सहित जिले के नौ प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सचिव,महिला प्रकोष्ठ के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में जिला सचिव सुभाष चंद्र ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
Editor - ग्राम समाचार गोड्डा
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें