अग्रवाल वैश्य समाज रेवाड़ी द्वारा सेक्टर-3 स्थित शिशु शाला स्कूल में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज की महिला इकाई की कई पदाधिकारी एवं सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को नई स्कूल ड्रेस वितरित की गई। जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने बताया की अग्रवाल वैश्य समाज समय-समय पर समाज सेवा, धार्मिक, पर्यावरण सुरक्षा के कार्य करता रहता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सुनीता अग्रवाल रेवाड़ी विधानसभा महिला अध्यक्ष, श्रीमती रेखा अग्रवाल रेवाड़ी विधानसभा महिला उपाध्यक्ष, श्रीमती सपना अग्रवाल विधानसभा महिला सचिव, श्रीमती आशा मंगला संयुक्त सचिव और सदस्य श्रीमती नीतू अग्रवाल, श्रीमती मंजू अग्रवाल तथा समाज की अन्य सम्मानित पदाधिकारी और सदस्याएँ शामिल रहीं।
इस अवसर पर रेवाड़ी विधानसभा महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा अग्रवाल ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आशु अरोड़ा एवं संपूर्ण विद्यालय टीम को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने समाज के उन सभी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस पुण्य कार्य में सहयोग प्रदान किया। इनमें विशेष रूप से श्रीमती शिल्पी, श्रीमती नीतू, श्रीमती सुनीता, श्रीमती सपना, श्रीमती कल्पना, तथा बाहर से सहयोग देने वाली श्रीमती उषा अग्रवाल (जयपुर) एवं श्रीमती संतोष अग्रवाल(अलवर) का सहयोग प्राप्त हुआ। नई ड्रेस प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी देखने योग्य थी। अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने अग्रवाल वैश्य समाज के इस सामाजिक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें