Rewari News :: मॉडल टाउन रीति आई केयर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक ऑप्टिकल कोहरेंस टोमोग्राफी मशीन का अनावरण किया गया

रेवाड़ी में रिति आई केयर अस्पताल में अत्याधुनिक OCT मशीन का सॉफ्ट लॉन्च। पूर्व विधायक एवं पूर्व चेयरमैन ने बतौर मुख्य अतिथि मशीन का अनावरण किया। अब मरीजों को दिल्ली गुरुग्राम आदि बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।


रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित रिति आई केयर अस्पताल में नेत्र रोगों की जाँच को और अधिक सटीक व उन्नत बनाने हेतु अत्याधुनिक ओसीटी यानी ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी मशीन का सॉफ्ट लॉन्च एवं उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास तथा पूज्य महंत श्री रामेश्वर दास की गरिमामयी उपस्थिति में मशीन अनावरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आयोजक विजय लाम्बा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं प्रेस मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रिति आई केयर हॉस्पिटल क्षेत्रवासियों को विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। शुभ उद्घाटन एवं अतिथियों के आशीर्वाद से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। 


अस्पताल के सीनियर प्रबंधक विजय लाम्बा एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हरपाल झगटा तथा डॉक्टर विवेक अग्निहोत्री आदि ने OCT मशीन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तकनीक रेटिना, ग्लूकोमा एवं अन्य जटिल नेत्र रोगों की प्रारंभिक और सटीक जाँच में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी, जिससे मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा। 


उन्होंने बताया कि OCT (ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी) मशीन आँखों की अंदरूनी परतों, खासकर रेटिना और ऑप्टिक नर्व की विस्तृत, क्रॉस-सेक्शनल तस्वीरें (3D इमेज) बनाने के काम आती है, जिससे ग्लूकोमा (काला मोतिया), मैक्यूलर डिजनरेशन (AMD), और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी कई आँखों की बीमारियों का जल्दी और सटीक निदान, निगरानी और उपचार किया जाता है, यह एक सुरक्षित और नॉन-इनवेसिव (बिना छुए) जाँच है जो प्रकाश तरंगों का उपयोग करती है। 


यह अल्ट्रासाउंड की तरह है, लेकिन ध्वनि के बजाय प्रकाश तरंगों का उपयोग करती है। प्रकाश किरण आँखों में भेजी जाती है और वापस परावर्तित होती है, जिससे रेटिना और ऑप्टिक नर्व की परत-दर-परत छवि बनती है। यह इतनी सटीक होती है कि कोशिकीय स्तर पर विवरण दिखा सकती है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें